{"_id":"6907a41042b872e7b30d1b02","slug":"accused-of-getting-children-to-steal-paddy-in-kalayat-mandi-kaithal-news-c-18-1-knl1004-772660-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत मंडी में बच्चों से धान की चोरी करवाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत मंडी में बच्चों से धान की चोरी करवाने का आरोप
Mon, 03 Nov 2025 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 03 Nov 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। कलायत अनाज मंडी में इन दिनों एक चौंकाने वाला मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां कुछ महिलाएं छोटे बच्चों का इस्तेमाल धान की चोरी के लिए कर रही हैं। मंडी व्यापारियों का आरोप है कि महिलाएं बच्चों को चोरी के लिए भेजती हैं, जो पॉलीथिन में धान भरकर उन्हें सौंप देते हैं। इसके बाद महिलाएं धान को बोरियों में भरकर तुरंत मंडी से गायब हो जाती हैं।
व्यापारी पवन कुमार, सुनील और राजेश ने बताया कि पिछले कई दिनों से यह सिलसिला लगातार चल रहा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि यह गरीबी का फायदा उठाकर बच्चों का दुरुपयोग करने का संगठित तरीका प्रतीत होता है।
व्यापारियों ने बताया कि उन्होंने कई बार बच्चों को रंगे हाथों पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे धान से भरी पॉलीथिन मौके पर छोड़कर भाग निकले। ये बच्चे अक्सर मंडी में घूमते रहते हैं और मौका मिलते ही चोरी कर भाग जाते हैं।
विज्ञापन
मंडी व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से इस गंभीर मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद