फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused of cow smuggling arrested, 12 cows recovered

Kaithal News: गोतस्करी का आरोपी काबू, 12 गोवंश बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Accused of cow smuggling arrested, 12 cows recovered
कैथल। कलायत थाना की पुलिस ने एक गोतस्कर को गोवंश के साथ काबू किया है। आरोपी ट्रक में गोवंश को ठूंस-ठूंस कर ले जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी की पहचान बुध नगर जगननाथ जिला मुज्जफरपुर बिहार निवासी आरोपी मोहमद फारूख के रूप में हुई है।
उसके कब्जे से 12 गोवंश बरामद करके उन्हें रिहा करवाया गया। प्रवक्ता ने बताया कि खरक पांडवा निवासी चंद्रशेखर की शिकायत अनुसार 31 मई को उन्हें सूचना मिली कि एक ट्रक खनौरी की तरफ से गोवंश भरकर जम्मू कटरा दिल्ली हाईवे पर कलायत की तरफ से होता हुआ यूपी जाने वाला है। जो उक्त ट्रक उन्हें खरक पांडवा टोल के पास मिला।

फिर उन्होंने ट्रक चालक से नाम पूछा जिसने अपना नाम बुध नगर जगननाथ जिला मुज्जफरपुर बिहार निवासी मोहमद फारूख बताया। ट्रक में 12 गोवंश ठुंस-ठुंस कर क्रूरता पूर्वक भरे पाए गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो थाना कलायत से मौके पर की टीम पहुंची। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में केस दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed