फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused of breach of promise, farmers burnt effigy

Kaithal News: वादाखिलाफी का आरोप लगा किसानों ने जलाया पुतला

Sat, 11 Jan 2025 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 11 Jan 2025 07:16 PM IST
विज्ञापन
Accused of breach of promise, farmers burnt effigy
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल, गुहला-चीका। केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगा शुक्रवार को किसान संगठनों से जुड़े किसान ने तितरम मोड़ पर केंद्र सरकार का पुतला जलाया। प्रदर्शन का यह कार्यक्रम में शंभू व खनोरी बॉर्डर के साझा कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया। किसानों ने आरोप लगाया कि किसान बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार का किसानों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं है।

आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के प्रति सरकार ने हठधर्मिता अपना रखी है। यदि सरकार ने यह हठधर्मिता न छोड़ी तो इसका खामियाजा जरूर भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन धन्ना भगत के प्रधान होशियार सिंह, जिला अध्यक्ष जसविंद्र, जग्गा तितरम, शमशेर तितरम, रुपा राम, लीलाराम, गुरनाम सिंह, सुंदर सिंह, किताब सिंह कुंडू, मोहित चंदाना, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, शुक्रवार को चीका के नाराज किसान भवन चौक पर सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के जिलाध्यक्ष जगदेव पूनिया ने कहा कि सरकार वादा करने के बाद उसे पूरा नहीं कर रही है। कहा कि आज देश का किसान बदतर हालत में है। यदि किसान और खेती को बचाना है तो एमएसपी कानून का लागू होना बहुत जरूरी है। इसी मांग को लेकर किसान आंदोलन छेड़े हुए है। पुनिया ने कहा कि किसानों के लिए अपने व्यक्तिगत जीवन से कहीं अधिक एमएसपी की गारंटी है और इसी उदे्श्य को लेकर जगजीत सिंह डल्लेवाल पिछले 46 दिन से मरण व्रत पर है। उधर, गांव अरनौली में भी शहीद भगत सिंह किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष तेजेंद्र पुनिया, कौर कमेटी सदस्य जस्सा पुनिया व बलकार गगड़पुर ने किसानों के साथ प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और अपना विरोध दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खफा कर्मचारियों ने की क्रमिक भूख हड़ताल
इस अवसर पर गुरमेल सिंह, जसमेर सिंह, बलवंत पीडल, गुरनाम सिंह, आत्मा राम, अशोक, बलकार खुशाल माजरा आदि मौजूद रहे।

कैथल। नगर पालिका कर्मचारी संघ की राज्य कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को दूसरे दिन भी सफाई व फायर के कर्मचारियों ने पिहोवा चौक पर फायर स्टेशन क्रमिक भूख हड़ताल की। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान गौरव टांक और संचालन जिला सचिव विक्की टांक ने किया। भूख हड़ताल पर विक्की टांक, रामपाल, जयभगवान, फायर से सुरेंद्र कुमार व सुल्तान सिंह रहे। संघ के राज्य मुख्य संगठन कर्ता शिवचरण फायर के राज्य प्रधान व नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य उपप्रधान राजेन्द्र सिणंद, केंद्रीय कमेटी सदस्य जयप्रकाश व एसकेएस के जिला सचिव मास्टर रामपाल शर्मा ने भूख हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को संबोधित किया।

उधर गुहला-चीका नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में नगर पालिका के सफाई, फायर व डोर टू डोर कर्मचारियों की भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। दूसरे दिन अशोक कुमार, चरण दास, बलजीत, पृथ्वी राम, शंकर को सर्व कर्मचारी संघ गुहला के ब्लॉक प्रधान पवन शर्मा ने माला पहनकर भूख हड़ताल पर बैठाया। भूख हड़ताल की अध्यक्षता पृथ्वी राम औरह मंच संचालन अशोक कुमार ने किया। पृथ्वी राम ने कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी कर रही है। यह ठीक नहीं है।






उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को 58 साल तक जॉब सुरक्षा की गारंटी का भरोसा देकर सरकार अब अपने वादे से मुकर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के नगर पालिका, फायर विभाग व डोर टू डोर कच्चे कर्मचारियों को जॉब सुरक्षा नहीं मिली है। कर्मचारियों ने मांग की है कि सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को तुरंत पूरा करे।

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed