फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused in girl's murder case arrested, on one day remand

Kaithal News: युवती की हत्या मामले में आरोपी काबू, एक दिन के रिमांड पर

Tue, 13 Aug 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 13 Aug 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
Accused in girl's murder case arrested, on one day remand

विज्ञापन
कैथल। शादी का झांसा देकर युवती को अपने साथ भगाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उक्त युवती के साथ उसका प्रेम प्रसंग था। युवती उसपर शादी करने के लिए दबाव बना रही थी और वह शादी नहीं करना चाहता था। इसलिए उसने युवती को ठिकाने लगाने की सोची व तीन अगस्त को अपने साथ भगा ले गया।

युवती को गांव हथो के पास नरवाना ब्रांच पर ले जाकर नहर में धक्का दे दिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना तितरम के एक गांव निवासी युवक की शिकायत के अनुसार तीन अगस्त को उसकी बहन गांव में ही कपड़ा लेने गई थी, जो वापस घर नहीं लौटी। शिकायत के अनुसार गांव का ही लड़का अजय उसकी बहन को शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि युवती का शव नौ अगस्त को नरवाना नहर ब्रांच नरवाना से बरामद हुआ। मामले में हत्या की धारा जोड़ते हुए कार्रवाई के दौरान आरोपी अजय को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का व्यापाक पूछताछ के लिए एक दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed