{"_id":"6557d2f2be3cd2671701d6e5","slug":"accused-hospital-operator-taken-on-production-warrant-kaithal-news-c-245-1-sknl1008-7252-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रोडक्शन वारंट पर लिया आरोपी अस्पताल संचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रोडक्शन वारंट पर लिया आरोपी अस्पताल संचालक
Sat, 18 Nov 2023 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 18 Nov 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पूंडरी स्थित एक अस्पताल में महिला के इलाज में लापरवाही बरतने के मामले में पुलिस ने आरोपी अस्पताल संचालक को प्रोडेक्शन वारंट पर लिया है। आरोपी जिला करनाल के जयसिंहपुरा गांव का रहने वाला गुरदीप सिंह है।
उल्लेखनीय है कि पूंडरी निवासी एक युवक की शिकायत के अनुसार उसने 21 अप्रैल से लेकर 24 अप्रैल के बीच पूंडरी स्थित एक निजी अस्पताल में अपनी बहन को दाखिल करवाया था। वहां उसे सही ढंग से इलाज नहीं दिया गया। इस लापरवाही के चलते उसकी बहन का गर्भपात करना पड़ा। इस दौरान उसकी बहन की तबीयत इतनी बिगड़ गई कि उसे वहां से कुरुक्षेत्र के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा। वहां उसकी बहन काफी समय तक वेंटिलेटर पर रही।
इस संबंध में पीड़ित युवक ने स्वास्थ्य विभाग को भी शिकायत दी थी। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामले की पड़ताल के लिए बोर्ड का गठन किया था, इसमें 10 विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों को शामिल किया गया था। जांच के दौरान पाया गया कि महिला के इलाज में लापरवाही बरती गई थी। उसके आधार पर थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि भ्रूण लिंग जांच के किसी अन्य मामले में आरोपी गुरदीप कैथल जेल में बंद था। उसकी उक्त मामले में गिरफ्तारी के लिए न्यायालय की मार्फत प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए गए है। आरोपी को कागजी कार्रवाई पूर्ण करने उपरांत न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।