फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused caught in fraud in the name of sending to America

Kaithal News: अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी में आरोपी काबू

Sun, 07 Jul 2024 04:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 07 Jul 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Accused caught in fraud in the name of sending to America
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर 39 लाख रुपये ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव कमालवाला जिला फतेहाबाद निवासी सूरजमल उर्फ सुरजू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस ने

पूछताछ केेेेे लिए उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

गांव गुहणा निवासी सुरेश की शिकायत के अनुसार, उसका बेटा मनीष विदेश जाने का इच्छुक था। उनके पड़ोसी शिव कुमार ने बताया कि उसके सगे मामा का लडक़ा गांव कमालवाला जिला फतेहाबाद निवासी सूरजमल युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है। वह शिव कुमार को अपने साथ लेकर 15 दिसंबर 2022 को सूरजमल उर्फ सुरजू के पास टोहाना उसके ऑफिस में चला गया। वहां उन्हें सुरजू व बलियाला जिला फतेहाबाद निवासी जगमोहन मिले।
विज्ञापन


सुरेश के अनुसार आरोपियों ने बताया वीजा लगने के बाद पासपोर्ट, कांट्रेक्ट एजेंट का ब्योरा परिजनों के पास छोड़ें कि वे उसके बेटे का अमेरिका का वीजा लगवा देंगे व 45 लाख रुपये लेंगे। अमेरिका के अंदर प्रवेश तक की जिम्मेदारी उनकी होगी। उसके बाद वह अपने घर आ गया। बाद में आरोपी सुरजु व जगमोहन समैण निवासी मंदीप और कलड़ी निवासी अनिल के साथ उनके घर आए आरोपियों ने उससे अलग-अलग समय में 39 लाख रुपये ले लिए। 15 फरवरी 2023 को आरोपियों ने उसे दुबई भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में मार्च 2023 में अजरबैजान भेज दिया। उसके बाद अप्रैल में कजाकिस्तान और वहां से तुर्की भेज दिया। उसके बेटे को आगे का कोई वीजा नहीं मिला तो उन्होंने एजेंट से बात की। आरोपी बोले कि वे जल्द अमेरिका का वीजा लगवा देंगे। बाद में उन्होंने फोन उठाने भी बंद कर दिए। दूसरे एजेंट के माध्यम से उसका बेटा 27 अप्रैल 2023 को तुर्की से भारत वापस आया। उसके बाद जब उन्होंने आरोपियों से अपने 39 लाख रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने रुपये देने से साफ मना कर दिया। बार-बार रुपये मांगने पर आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। प्रवक्ता ने बताया कि पूछताछ के लिए आरोपी का तीन दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed