फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused caught in fraud in the name of sending abroad

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर ठगी में आरोपी काबू

Thu, 09 May 2024 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 09 May 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Accused caught in fraud in the name of sending abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। विदेश भेजने के नाम पर 1.13 करोड़ रुपये ठगने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव जस्सोवाल जिला लुधियाना पंजाब निवासी अमृतपाल को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश कर पुलिस ने पूछताछ केे लिए उसे पांच दिन के रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव चंदलाना निवासी जसप्रीत सिंह की शिकायत के अनुसार वह बेरोजगार है और विदेश जाने का इच्छुक था। गांव हरुआल जिला गुरदासपुर पंजाब निवासी शेरा से उसकी जान-पहचान हो गई। वह दुबई में रहता है और विदेश भेजने का कार्य करता है। उसने पिछले साल अप्रैल 2023 में शेरा के साथ व्हाट्सएप पर बात की। शेरा ने उसे बताया कि वह बेरोजगार लोगों को विदेश भेजने का काम करता है और काम दिलवाता है।
विज्ञापन


उसने झांसा देकर बताया कि कई परिवारों को विदेश में भेजा है। उसकी एक पूरी टीम है, जो केवल लोगों को विदेश भेजने का काम करती है। उसके बाद परिवार सहित अमेरिका जाने की सहमति जता दी। अमेरिका भेजने के लिए आरोपी ने एक करोड़ 20 लाख में सौदा तय कर कर लिया। इसमें 42 लाख दुबई पहुंचने पर और बची हुई रकम अमेरिका पहुंचने पर देना तय हुई। आरोपी शेरा संधू ने 27 अप्रैल 2023 को उसे व उसके परिवार का दुबई का वीजा लगवा दिया। वह 29 अप्रैल 2023 को पत्नी व बच्चे और परिवार सहित दुबई पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां पहुंचने पर तय बातचीत के तहत उसके भाई हरमीत व माता लखविंद्र कौर ने आरोपी के खाते में 11 लाख रुपये भेजे। इसमें सवा लाख गूगल पे से और 42 लाख रुपये भाई हरमीत व दोस्त प्रदीप ने आठ जुलाई 2023 को नकद दे दिए। रुपये आरोपी के कहे उसकी टीम के सदस्य साहिल निवासी लाडवा को जमीन बेच कर दिए। आरोपी 54 लाख 25 हजार रुपये लेने के बाद उसके परिवार को आश्वासन देता रहा। वह कहता रहा कि अमेरिका का वीजा अभी बंद है। उन्हें डोंकी से अमेरिका भेज देगा और मैक्सिको के रास्ते होते हुए अमेरिका पहुंचेंगे।

आरोपी ने यह भी कहा कि डोंकर्स मैक्सिको के रास्ते अमेरिका भेजने के लिए ज्यादा पैसों की मांग करते हैं। आपको 45 लाख उसे और देने होंगे, तो वह जल्दी ही अमेरिका पहुंचा देगा। इस पर उसने कहा कि वह पहले ही 54 लाख रुपये दे चुका है। बकाया राशि अमेरिका पहुंचने पर देना तय हुआ था। इस पर कहा कि यदि यह रुपये न दिए तो उसकी ओर से दी गई पहले वाली राशि भी बेकार चली जाएगी। आरोपी ने कहा आप उसकी टीम के सदस्य अमृतपाल सिंह, सतनाम और सतनाम की घरवाली जो शेरा संधू की रिश्ते में बहन लगती है, उसे 45 लाख रुपये दे दो।


शेरा के कहे अनुसार मोहाली बस स्टैंड के सामने 45 लाख रुपये 27 जुलाई 2023 को देकर आए। इसके बाद सात हजार अमेरिकी डॉलर की मांग की, वह भी दिए। आरोपी उसे बहकाता रहा, लेकिन अमेरिका नहीं भेजा। जब रुपये मांगे तो फोन उठाना बंद कर दिया। इस बारे में थाना ढांड में मामला दर्ज था। प्रवक्ता ने बताया कि 27 जुलाई 2023 को मोहाली से 45 लाख रुपये आरोपी अमृतपाल लेकर गया था। आरोपी का व्यापक पूछताछ सहित नकदी बरामदगी के लिए पांच दिन पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed