{"_id":"683b571c3c7260281f040220","slug":"accused-arrested-with-pistol-and-cartridges-kaithal-news-c-18-1-knl1004-659781-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कट्टा और कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कट्टा और कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार
Sun, 01 Jun 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 01 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने थाना पूंडरी क्षेत्र से कट्टा व कारतूस सहित एक आरोपी को काबू कर लिया है। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी एसआई रमेश कुमार की टीम को शुक्रवार की शाम गश्त के दौरान सूचना मिली कि नहर पुल ढांड रोड पूंडरी पर करोड़ा निवासी राकेश खड़ा है। वह हत्या के प्रयास के कई मुकदमों में जेल जा चुका है और जमानत पर है। उसके पास हथियार है। सूचना के बाद पुलिस ने करोड़ा निवासी राकेश उर्फ रिंकू को काबू कर लिया। जांच के दौरान उसके पास से 32 बोर कट्टा और कारतूस बरामद हुआ। उसके खिलाफ थाना पूंडरी में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज करके एचसी देवेंद्र सिंह ने उसे गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत के आदेशानुसार जेल भेज दिया गया। संवादचोरों ने मकान से 50 हजार रुपये चुराए
कैथल। बालू से चोर एक मकान में घुसकर वहां से 50 हजार रुपये की नकदी चुरा कर ले गए। बालू के संदीप ने कलायत पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 29 मई की रात को कर उसके मकान में घुसकर वहां पर रखें 50 हजार रुपये चुरा कर ले गए। घटना का किसी को पता नहीं चल सका। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद