फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested with opium from Cheeka police station

Kaithal News: थाना चीका से अफीम सहित आरोपी पकड़ा

Sun, 22 Mar 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 22 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with opium from Cheeka police station
कैथल। कैथल। सीआईए-1 पुलिस ने थाना चीका क्षेत्र में 509 ग्राम अफीम के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलजीत कुमार निवासी डेरा भाग सिंह, चीका के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि एसआई जसवंत सिंह के नेतृत्व में टीम गश्त पर थी। इस दौरान बस अड्डा हरिगढ़ किंगन के पास गुप्त सूचना मिली। सूचना के अनुसार आरोपी हांसी-बुटाना नहर पुल के पास ग्राहक का इंतजार कर रहा था। टीम ने तुरंत रेडिंग पार्टी बनाकर मौके पर दबिश दी। पुलिस ने पिट्ठू बैग लिए खड़े आरोपी को काबू कर लिया। नायब तहसीलदार सुरेश कुमार की मौजूदगी में तलाशी ली गई। बैग से 509 ग्राम अफीम बरामद हुई। थाना चीका में मामला दर्ज कर एएसआई कमलजीत सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रिमांड लेने की तैयारी में है। संवादराशन डिपो से सामान चोरी में आरोपी काबू
विज्ञापन

कैथल। थाना शहर क्षेत्र अंतर्गत सरकारी राशन डिपो में हुई चोरी के मामले में एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ ने सिरटा रोड़ कैथल निवासी शुभम को पकड़ा है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि संजय कुमार निवासी खुराना रोड कैथल की शिकायत के अनुसार वह सिरटा रोड बिजली घर के पास सरकारी राशन डिपो चलाता है। 19 मार्च की सुबह चोरी की सूचना मिली। दुकान से 4 पेटी तेल, 4 कट्टे चीनी व 10 कट्टे गेहूं चोरी हुए हैं। शिकायत पर थाना शहर में प्राथमिकी दर्ज की गई। एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टॉफ प्रभारी एसआई प्रदीप की अगुवाई में एएसआई जसमेर सिंह की टीम ने शुभम को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि उसने चोरी की वारदात कबूली है। आरोपी से 3 गेहूं कट्टे, 2 चिन्नी कट्टे, 11 बोतल तेल तथा 1 हजार रुपये बरामद किए गए। शनिवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed