फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested with narcotic pills

Kaithal News: नशीली गोलियों सहित आरोपी काबू

Sat, 09 May 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 09 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with narcotic pills
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी सांघन निवासी बिंटु को 4380 प्रतिबंधित नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। मोटरसाइकिल की टंकी पर रखे काले रंग के पलिथीन बैग में ये गोलियां रखी गई थीं।

डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में एएसआई शमशेर सिंह की टीम जींद रोड कैथल क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सांघन निवासी बिंटु लंबे समय से प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का अवैध कारोबार कर नशेड़ी युवकों को सप्लाई दे रहा है।
विज्ञापन

सूचना में बताया गया कि आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियां लेकर सिरसा ब्रांच नहर पटरी के रास्ते गांव चंदाना की ओर किसी ग्राहक को सप्लाई देने जाएगा। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिरसा ब्रांच नहर पटरी पर गांव चंदाना की तरफ नाकाबंदी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद जींद रोड की तरफ से एक युवक काले रंग की मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और काबू कर लिया। सूचना पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं ईटीओ कैथल कंचन पांडे की मौजूदगी में तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी के कब्जे से लोराजेपम नामक टेबलेट के 146 पत्ते बरामद हुए, जिनमें कुल 4380 गोलियां थीं। पूछताछ के दौरान आरोपी इन गोलियों को रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर ने इन टैबलेट्स को प्रतिबंधित श्रेणी में बताया। थाना तितरम में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है ।संवाद न्यूज एजेंसी

कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी सांघन निवासी बिंटु को 4380 प्रतिबंधित नशीली गोलियों सहित गिरफ्तार किया है। मोटरसाइकिल की टंकी पर रखे काले रंग के पलिथीन बैग में ये गोलियां रखी गई थीं।

डीएसपी गुरविंद्र सिंह ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में एएसआई शमशेर सिंह की टीम जींद रोड कैथल क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि सांघन निवासी बिंटु लंबे समय से प्रतिबंधित नशीली दवाइयों का अवैध कारोबार कर नशेड़ी युवकों को सप्लाई दे रहा है।

सूचना में बताया गया कि आरोपी अपनी मोटरसाइकिल पर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली गोलियां लेकर सिरसा ब्रांच नहर पटरी के रास्ते गांव चंदाना की ओर किसी ग्राहक को सप्लाई देने जाएगा। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिरसा ब्रांच नहर पटरी पर गांव चंदाना की तरफ नाकाबंदी कर दी।

कुछ देर बाद जींद रोड की तरफ से एक युवक काले रंग की मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और काबू कर लिया। सूचना पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं ईटीओ कैथल कंचन पांडे की मौजूदगी में तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपी के कब्जे से लोराजेपम नामक टेबलेट के 146 पत्ते बरामद हुए, जिनमें कुल 4380 गोलियां थीं। पूछताछ के दौरान आरोपी इन गोलियों को रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। ड्रग कंट्रोल ऑफिसर ने इन टैबलेट्स को प्रतिबंधित श्रेणी में बताया। थाना तितरम में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है ।

जीरकपुर से पकड़ा चिट्टे का सप्लायर

सोलन। सोलन पुलिस की एसआईयू टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को विवांता मॉल की पार्किंग से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 7.07 ग्राम चिट्टा और 29 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। पूछताछ और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने पंजाब के जीरकपुर में दबिश देकर मुख्य सप्लायर मनदीप निवासी कैथल (हरियाणा) को गिरफ्तार किया। उसके पास से 5.41 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पूरे गिरोह से अब तक 12.48 ग्राम चिट्टा बरामद किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed