फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested with a pistol and two cartridges

Kaithal News: कट्टा और दो कारतूस सहित आरोपी काबू

Thu, 26 Jun 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 26 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested with a pistol and two cartridges
कैथल। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने पूंडरी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 315 बोर का कट्टा और दो कारतूस के साथ युवक को काबू किया है। प्रभारी एसआई रमेश कुमार की टीम शाम के समय सिरसल बस अड्डा क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मिली सूचना पर दबिश देकर अमुपुर (जिला करनाल) निवासी सादाक नामक युवक को काबू कर लिया। जांच के दौरान उससे 315 बोर का कट्टा और दो कारतूस बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी एसआई सुभाष चंद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन

लूटपाट की कोशिश, छह पर केस

कैथल। कैथली गेट, पूंडरी निवासी एक महिला के घर में घुसकर लूटपाट करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता सत्या ने पूंडरी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 3 जून को राजकुमार, सोहनलाल, श्यामलाल, बलदेव, जयमल और प्रवीण ने उसके घर का गेट तोड़कर जबरन अंदर घुसने की कोशिश की। उस दौरान आरोपियों ने लूटपाट का प्रयास किया और विरोध करने पर गाली-गलौज की। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। थाना प्रभारी राजिंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन

मारपीट में एक घायल, मामला दर्ज
कैथल। गांव रावण खेड़ा में मारपीट की एक घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पीड़ित नरेश कुमार ने पूंडरी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 18 जून को गांव के ही बाली, जोगिंदर, शीशपाल, चमेली और प्रदीप ने उसे रास्ते में रोका और मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed