फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested while carrying over five kilograms of cannabis.

Kaithal News: पांच किलो से ज्यादा गांजा लेकर जा रहा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Accused arrested while carrying over five kilograms of cannabis.
कैथल। थाना सदर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव खुराना निवासी रमेश को 5 किलो 170 ग्राम गांजा फूल-पत्ती के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजा लेकर खुराना से कैथल की ओर आ रहा था। पुलिस ने उसकी टाटा ईवी गाड़ी से नशीला पदार्थ बरामद किया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण कुमार ने बताया कि थाना सदर टीम खुराना रोड पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रमेश अपनी गाड़ी से गांजा लेकर आ रहा है और आसपास के ग्राहकों को इसकी बिक्री करता है। सूचना के आधार पर पुलिस ने खुराना रोड पर नाकाबंदी की। कुछ देर बाद गांव की तरफ से एक टाटा ईवी आती दिखाई दी। पुलिस को देखकर चालक ने गाड़ी वापस मोड़ने का प्रयास किया लेकिन टीम ने उसे वाहन समेत काबू कर लिया। मौके पर पहुंचे ईटीओ ईश्वर चहल की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई। गाड़ी की पिछली सीट पर पॉलीथिन में 5 किलो 170 ग्राम गांजा मिला। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे नशे की सप्लाई और नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है। उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed