{"_id":"68b60266eeea726e06013bb5","slug":"accused-arrested-in-pickpocketing-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-729152-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जेब काटने के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जेब काटने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Tue, 02 Sep 2025 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
कैथल। थाना शहर पुलिस ने जेब काटने की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ढांड निवासी राजेश ने शिकायत दी थी कि वह 25 जून को सर्व ब्राह्मण धर्मशाला, कैथल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुआ था। इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से लगभग 80 हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत के आधार पर थाना शहर में केस दर्ज किया गया। जांच एचसी दीपक कुमार की टीम को सौंपी गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए गांव संडील, जिला जींद निवासी सुमित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पांच हजार रुपये बरामद किए गए। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाददेसी शराब के साथ पुलिस ने पकड़ा
कैथल। अवैध शराब तस्करों पर शिकंजा कसते हुए थाना पूंडरी पुलिस ने 16 बोतल देसी शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पीएसआई विक्रम और एचसी विनोद की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर फरल से मटरवा खेड़ी सड़क पर स्थित फरल निवासी सुरेश कुमार के पशुबाड़े पर दबिश दी। पुलिस ने संदिग्ध सुरेश कुमार को काबू कर उसकी तलाशी ली। जांच के दौरान उसके कब्जे से 16 बोतल देशी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना पूंडरी में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद