फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested in installment grabbing case

Kaithal News: किस्त हड़पने के मामले में आरोपी काबू

Wed, 29 Jan 2025 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 29 Jan 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in installment grabbing case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। ऋण की किस्त जमा ना कराने के एक मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में इकोनॉमिक सेल पुलिस के एएसआई जयबीर सिंह की टीम ने जांच करते हुए दशमेश नगर पटियाला पंजाब निवासी आरोपी हरजीत सिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इंडसइंड बैंक के शाखा प्रबंधक बिट्टू की शिकायत थी कि उनकी कंपनी बैंक इंडसइंड लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। कंपनी को इंडसइंड बैंक ने अपने बिजनेस कॉरेस्पोंडेंट के रूप में नियुक्त किया है। कंपनी ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में महिलाओं को लोन देकर उनको सहायता प्रदान करती है और इसके फील्ड ऑफिसर महिलाओं को लोन देने व किस्तों के कलेक्शन का कार्य करते हैं।
विज्ञापन


आरोपी गुरपिंदर सिंह व हरजीत सिंह उनकी कंपनी में फील्ड ऑफिसर का कार्य करते थे। आरोपियों ने शहर व कुछ गांवों में स्वयं सहायता समूह चलाने वाली महिलाओं को लोन जारी किए हुए थे। आरोपियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए महिलाओं से झूठ बोलकर बड़ा लोन देने का झांसा देकर कुछ महिलाओं से जो लोन चल रहा था, उसके एक साथ सारे पैसे नकद ले लिए और कुछ महिलाओं से किस्त के पैसे लेकर शाखा में जमा नहीं कराए। जब उसने आरोपी कर्मचारियों की व ऋण लेने वाली महिला से बैठक की तो कुछ महिला सदस्यों ने कहा कि हमारा बड़ा लोन कब आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उसे शक हुआ और आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि राशि को गबन किया गया है। दोनों आरोपियों ने 7 लाख 42 हजार 366 कंपनी के पास जमा नहीं करवाए। गुरपिंदर सिंह ने 6 लाख 72 हजार 645 रुपये व हरजीत सिंह ने 69 हजार 721 रुपये का गबन किया। जब इस संबंध में आरोपियों से संपर्क किया तो वे रुपये देने से मना कर गए। ऐसा करके आरोपियों ने धोखाधड़ी व अमानत में खयानत की है।


थाना शहर में यह मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी हरजीत के कब्जे से चार हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। मामले में एक आरोपी गुरपिंदर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी मंगलवार को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed