{"_id":"69efb538cdc12bf5c209cd8a","slug":"accused-arrested-in-fraud-case-kaithal-news-c-245-1-kht1012-148518-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Tue, 28 Apr 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
II
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 17.39 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने गढौलिया, फतेहगढ़ साहिब (पंजाब) निवासी आरोपी कमलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच एंटी इमिग्रेशन सेल के प्रभारी पीएसआई शुभ्रांशु और एएसआई सुरेंद्र सिंह की टीम ने की।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि गांव बोपुर निवासी गुरजीत कौर ने शिकायत दी थी कि वह जीएनएम नर्सिंग पास है और स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया जाना चाहती थी। उसकी एक सहेली के माध्यम से उसका संपर्क मोहाली स्थित ‘बाज इंटरनेशनल’ नामक इमिग्रेशन कंपनी से हुआ, जहां आरोपी कमलजीत सिंह और प्रियंका शर्मा ने उसे ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा दिया।
आरोपियों ने करीब 20 लाख रुपये खर्च आने की बात कहकर शिकायतकर्ता को विश्वास में लिया। मई 2024 में वह अपने परिजनों के साथ मोहाली स्थित कार्यालय पहुंची, जहां आरोपियों ने उसके शैक्षणिक दस्तावेज ले लिए। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग समय पर पैसे मांगने शुरू कर दिए। शिकायतकर्ता ने विभिन्न तिथियों में कुल 7,39,500 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए। इसके बाद 20 अप्रैल 2025 को आरोपी कमलजीत सिंह शिकायतकर्ता के घर पहुंचा और स्टडी वीजा की कॉपी दिखाकर विश्वास में लेते हुए 10 लाख रुपये नकद ले गया। बाद में उसने फ्लाइट टिकट भी दिखाई, लेकिन दस्तावेजों की जांच कराने पर वीजा, टिकट व अन्य कागजात फर्जी पाए गए।
विज्ञापन
जब पीड़िता ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने और मानव तस्करों को बेचने की धमकी दी। पंचायत के दबाव में आरोपी ने दो चेक दिए, लेकिन खाते में पर्याप्त राशि न होने के कारण दोनों चेक बाउंस हो गए।
इस संबंध में थाना चीका में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।