{"_id":"6830cfb4bdaa3ef2f9087980","slug":"accused-arrested-in-case-of-cheating-in-the-name-of-job-kaithal-news-c-18-1-knl1004-653784-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नौकरी के नाम पर ठगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नौकरी के नाम पर ठगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
Sat, 24 May 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 24 May 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। इकोनॉमिक सेल ने नौकरी लगवाने के नाम पर 20 लाख ठगने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में इकोनॉमिक सेल के प्रभारी पीएसआई संदीप कुमार की टीम ने जांच करते हुए बरटा निवासी आरोपी सेवा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बरटा निवासी दिनेश ने शिकायत दी थी कि वह उसके छोटे भाई को नौकरी लगवाना चाहता था। इसे लेकर उसकी बातचीत बरटा निवासी सेवा सिंह से हुई। सेवा सिंह ने बताया कि उसके हरियाणा कौशल रोजगार में निगम के अधिकारियों से जान पहचान है। वह उसे व उसके भाई को हरियाणा कौशल रोजगार के तहत नौकरी दिलवा देगा।
इस पर बाद में सेवा सिंह ने उसे विक्रम, संजीव, नैंसी, जसपाल व गुरमीत कुंडू से मिलाया। आरोपियों ने नौकरी लगवाने के नाम पर अलग-अलग तिथियों में उससे 20 लाख रुपये की राशि ले ली व जल्द ही नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
बार-बार आश्वासन के बावजूद जब उसे नौकरी नहीं मिली तो उसने आरोपियों से अपनी राशि वापस लेने की मांग की तो आरोपियों ने राशि देने से इन्कार कर दिया।
इस बारे में कैथल के थाना सदर में मामला दर्ज किया गया। उपरोक्त मामले में पहले ही तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आरोपी को व्यापक पूछताछ के लिए अदालत से दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।