फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested in case of cheating in the name of getting limit from bank

Kaithal News: बैंक से लिमिट करवाने के नाम पर ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Sat, 26 Aug 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 26 Aug 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested in case of cheating in the name of getting limit from bank
कैथल। बैंक से लिमिट करवाने के नाम पर लाखों रुपये ठगी में पुलिस ने आरोपी पबनावा निवासी मन्नु कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव पबनावा निवासी सुशील कुमार की शिकायत के अनुसार, वह जमीन पर लोन लेना चाहता था। गांव के मन्नु ने उसे कुरुक्षेत्र स्थित फेडरल बैंक से लिमिट करवाने की बात कही थी। उसने 14 लाख रुपये की लिमिट बैंक से करवा ली। बैंक कर्मचारी कुनाल ने सहयोग किया। दोनों ने मिलकर पहले 30 हजार रुपये लिए थे। उसके बाद लिमिट करवाने के नाम पर कमीशन के एक लाख रुपये लिए थे।


आरोप है कि दोनों ने उससे पांच खाली चेक हस्ताक्षर करवा कर ले लिए थे। अलग-अलग समय में तीन लाख 18 हजार रुपये निकलवा लिए। यह घटनाक्रम 21 दिसंबर 2022 से सात फरवरी 2023 के बीच हुआ है। इस धोखाधड़ी के बारे में थाना ढांड में मामला दर्ज था। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को एक दिन रिमांड पर लेकर उसके कब्जे से 28 हजार रुपये नकदी बरामद की गई। आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed