{"_id":"65e8c3f017ddd57e100c6de5","slug":"accused-arrested-in-case-of-cash-and-jewelery-theft-kaithal-news-c-18-1-knl1004-342505-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नकदी, आभूषण चोरी के मामले में आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नकदी, आभूषण चोरी के मामले में आरोपी काबू
Thu, 07 Mar 2024 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 07 Mar 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कक्हेड़ी गांव स्थित एक मकान से नकदी व आभूषण चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी कक्हेड़ी निवासी रविंद्र उर्फ राजू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से सोने की एक अंगूठी व एक जोड़ी झुमके बरामद हुए।
कुलदीप की शिकायत के अनुसार 27 फरवरी को कमरों का सामान बिखरा मिला था। तीनों कमरों की अलमारियां भी खुली हुईं थी। कोई चोर सोने की दो चूड़ी, तीन अंगुठी, एक चैन, चार जोड़ी कानों के टॉप्स व 50 हजार रुपये नकदी चुरा ले गया था। मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उसके कब्जे से चोरीशुदा आभूषण बरामद किए जा चुके हैं। आरोपी रविंद्र को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। संवाद