{"_id":"67f416ad88732425e4045c7c","slug":"accused-arrested-in-bike-theft-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-619387-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाइक चोरी मामले में आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाइक चोरी मामले में आरोपी काबू
Mon, 07 Apr 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
कैथल। दोपहिया वाहन चोरों पर शिकंजा कसते हुए चौकी पूंडरी पुलिस ने एक बाइक चोर को काबू किया है। पूंडरी निवासी सोनू की शिकायत के अनुसार 26 अगस्त 2024 को उसकी बाइक पूंडरी से कोई चुरा ले गया था। पूंडरी थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था। मामले की जांच चौकी पूंडरी पुलिस के एचसी जरनैल सिंह की टीम ने करते हुए आरोपी हाबड़ी निवासी पवन कुमार उर्फ पारस को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बाइक चोरी की वारदात कबूल की। बाइक की बरामदगी सहित व्यापक पूछताछ के लिए आरोपी को न्यायालय पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। संवाद
मारपीट में दो भाई घायल
कैथल। गांव चाणचक में हुई मारपीट में दो भाई घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। चाणचक के सुखराम ने गुहला पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि रंजिश को लेकर 5 अप्रैल को गांव के सादा राम, संदीप, गुरमुख, सुरजीत, विक्की, ज्ञाना, पवन, साधुराम, सत्तू, गोपी, गंजू, रिंकू तथा सत्तू ने मिलकर उसे तथा उसके भाई संदीप पर लाठी गंडासी तथा तलवारों से हमला करते हुए उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद