{"_id":"d28367fa63328aaf0ad7a0b1fa9f64a2","slug":"accused-arrested-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
Updated Tue, 06 Oct 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला पुलिस ने जिला करनाल के एक गांव में रेड मारते हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस पीआरओ ने बताया कि ढांड क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 24 सितंबर को रोड़ान माजरा निवासी रविंद्र व उसके दो साथी उसकी नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले गए। पुलिस ने मामले में 30 सितंबर को लड़की बरामद कर दुष्कर्म की धाराएं जोड़ दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए रविंद्र को गिरफ्तार कर लिया। उसके दो अन्य साथियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
विज्ञापन