फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested for stealing Rs 1.48 lakh by giving alcohol

Kaithal News: शराब पिलाकर 1.48 लाख रुपये चुराने का आरोपी काबू

Wed, 30 Jul 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 30 Jul 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing Rs 1.48 lakh by giving alcohol
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कलायत क्षेत्र में एक व्यक्ति को शराब पिलाकर 1.48 लाख रुपये की नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच थाना कलायत पुलिस के एसआई विजय कुमार की टीम द्वारा की गई, जिसमें जिला जींद निवासी अनिल कुमार को काबू किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला जींद के गांव ठाठरथ निवासी सुनील कुमार की शिकायत के अनुसार, 24 जुलाई को वह तारागढ़ जाने के लिए तितरम फ्लाईओवर के नीचे बस का इंतजार कर रहा था। इस दौरान जैला राम नामक एक व्यक्ति उसके पास आया और उसे चंदाना के ठेके पर खाने-पीने का प्रस्ताव दिया। दोनों बस में बैठकर ठेके पर पहुंचे, जहां जैला राम ने उसे शराब के नशे में धुत कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद वे पैदल हिसार हाईवे की ओर चल पड़े। रास्ते में जैला राम ने सुनील का फोन लेकर उसके एक दोस्त को कॉल किया, जो बाइक पर पहुंचा और मुंह पर साफा बांधे हुए था। मौका पाकर जैला राम ने सुनील की जेब में रखे 1 लाख 48 हजार रुपये चोरी कर लिए। बाद में दोनों उसे बाइक पर बैठाकर कलायत की ओर एक कच्चे रास्ते में उतार कर भाग गए। घटना की सूचना पर थाना कलायत में मामला दर्ज कर लिया गया था। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed