{"_id":"682e3528af85aa7cce0c87e9","slug":"accused-arrested-for-snatching-cash-phone-kaithal-news-c-18-1-knl1004-652304-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नकदी, फोन छीनने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नकदी, फोन छीनने का आरोपी गिरफ्तार
Thu, 22 May 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 22 May 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। वर्ष 2024 में नया गांव स्थित पेट्रोल पंप के कर्मी से नकदी व फोन छीनने के मामले में स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट ने एक आरोपी को काबू किया है। इस मामले में यूनिट के एएसआई अजीत सिंह की टीम ने बलबेहड़ा निवासी आरोपी सलमान खान को गिरफ्तार है।
अरनौली निवासी संदीप ने शिकायत दी थी कि वह नया गांव स्थित पेट्रोल पंप पर मैनेजर है। पेट्रोल पंप पर नेपाल निवासी हिमाल सेल्समैन नौकरी करता है। वह 11 दिसंबर को पंप पर गया तो हिमाल ने बताया कि 10 दिसंबर 2024 को रात करीब पौने आठ बजे एक बाइक पर तीन युवक पंप पर आए थे। उन्होंने पंप से 210 रुपये का पेट्रोल डलवाया था। रुपये मांगने पर तीनों ने धक्का मुक्की की और जेब से करीब आठ हजार रुपये और फोन छीन ले गए।
थाना चीका में मामला दर्ज किया गया था। पहले ही दो आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। संवाद