{"_id":"68ec0cc0e00e7dc1a30a253e","slug":"accused-arrested-for-shoplifting-kaithal-news-c-18-1-knl1004-758276-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दुकानों से चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दुकानों से चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
Mon, 13 Oct 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। संपत्ति से जुड़े अपराधों पर सख्ती करते हुए एसपी उपासना के आदेशानुसार एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने एक शातिर चोर को काबू कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने चीका क्षेत्र की 5 दुकानों से नकदी और अन्य सामान चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चीका निवासी संजय कुमार ने शिकायत दी थी कि उसकी बिजली बोर्ड के सामने स्थित ‘संजय हेयर ड्रैसर’ नाम की दुकान से 3 अक्तूबर की रात करीब 8 बजे चोरी हुई। जब वह अगली सुबह दुकान खोलने गया, तो पाया कि अज्ञात चोर ने रात में दुकान से करीब 8,500 रुपये और अन्य सामान चोरी कर लिया। इस पर थाना चीका में मामला दर्ज किया गया।
मामले की जांच एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार की अगुवाई में एचसी ईशम सिंह की टीम ने की। टीम ने आरोपी राहुल उर्फ रविंदर, गांव मोतीपुर, जिला सुपौल (बिहार) को काबू किया। व्यापक पूछताछ में आरोपी ने उपरोक्त चोरी के अलावा चीका क्षेत्र की अन्य चार दुकानों से चोरी की वारदातें भी कबूल की।
विज्ञापन
आरोपी के कब्जे से रेडमी फोन, एयरपॉड, पर्स और 600 रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
वारदात
n
18 अगस्त : मंगला सनेटरी, गुहला रोड ः टुंटिया व अन्य सामान और 9,000 रुपये नकद।
n
23 सितंबर : धीमान फर्नीचर, गुहला रोड ः गहने और 3,000 रुपये नकद।
n
26 सितंबर : भव्य स्टील ट्रैडर्स -29,000 रुपये नकद।
n
24 सितंबर : शुभ सनेटरी, चीका -टुंटिया व अन्य सामान और 5,000 रुपये नकद।