फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested for robbing cash from salesman

Kaithal News: सेल्समैन से नकदी लूटने में आरोपी काबू

Fri, 12 Jul 2024 06:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 12 Jul 2024 06:17 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for robbing cash from salesman
कैथल। जांबा गांव में शराब ठेके के सेल्समैन से मारपीट कर नकदी लूटने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार किया है। इस मामले में थाना पूंडरी पुलिस के एसआई रामबीर की टीम ने जांच करते हुए पूंडरी निवासी मनीष कुमार को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव राहड़ा जिला करनाल निवासी सन्नी ने शिकायत दी थी कि वह गांव जांबा स्थित शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। पांच जून की रात करीब साढ़े नौ बजे ठेके पर फतेहपुर निवासी प्रिंस कुमार तथा पिलनी निवासी गुरमीत आए और उधार पर शराब की बोतल मांगने लगे, उसके द्वारा मना करने पर दोनों आरोपियों के अलावा उनके साथ ठेके में घुसे मनीष ने उस पर डंडों से हमला बोल दिया। उसे घायल कर गल्ले से 12800 हजार रुपये लूट लिए। मामले में पुलिस ने पहले ही दो अन्य आरोपियों को काबू कर चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed