{"_id":"66551fdba3dab18e61096387","slug":"accused-arrested-for-making-video-viral-kaithal-news-c-18-1-knl1004-398896-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: वीडियो वायरल करने में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: वीडियो वायरल करने में आरोपी गिरफ्तार
Tue, 28 May 2024 05:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 28 May 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। वोट डालते समय मोबाइल में वीडियो बनाकर वायरल करने के मामले में पुलिस ने आरोपी गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी नरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दिन 25 मई को यह घटना हुई। चुनाव के संदर्भ में लेकर तैनात जोनल ड्यूटी मजिस्ट्रेट निपुण गुप्ता की शिकायत के अनुसार शनिवार को वोटिंग के दौरान उन के व्हाट्सएप पर एक वीडियो आया थी। उसमें एक शख्स वोट डालते समय अपना वीडियो बनाकर दिखा रहा था। उन्होंने बताया कि इसे देखने पर पता लगा कि बैलेट यूनिट नंबर 00593 पर किसी व्यक्ति ने अपना वोट करते समय यह काम किया है।
वोट डालने के बाद उस वीडियो को वायरल भी कर दिया। बेल्ट यूनिट नंबर एक यूनिक आईडी होती है। इसके बारे में जानकारी ली तो पता लगा कि यह वीडियो कैथल विधानसभा क्षेत्र के गांव बूढ़ाखेड़ा बूथ नंबर 43 पर बनाई गई है।
वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने ऐसा करके आदर्श चुनाव के नियमों का उल्लंघन किया है। चुनाव की गोपनीयता को भंग किया है। इस में बारे थाना सदर में मामला दर्ज था। आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।