{"_id":"663bed8cf739d32da00bf637","slug":"accused-arrested-for-killing-wife-kaithal-news-c-18-1-knl1004-385295-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पत्नी की हत्या करने में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पत्नी की हत्या करने में आरोपी गिरफ्तार
Thu, 09 May 2024 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 09 May 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। गर्दन पर कस्सी से वार करके पत्नी की हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी मानस रोड कैथल निवासी लखा राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी को एक दिन के रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मानस रोड कैथल निवासी अमन की शिकायत अनुसार वह शहर में एक हेयर ड्रेसर की दुकान पर काम करता है। वे तीन भाई और दो बहनें है।
शनिवार को वह अपनी दुकान से रोज की तरह घर खाना खाने के लिए दोपहर करीब दो बजे आया था। उस समय उसके पिता लक्खा राम और मां रानी के बीच झगड़ा हो रहा था। वह दोनों को समझाकर करीब सवा तीन बजे दुकान पर वापस चला गया। तभी शाम करीब चार बजे पड़ोसी ने सूचना दी कि घर पर माता-पिता का झगड़ा हो रहा है। इसके बाद वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर घर पहुंचा और मकान का गेट खोला तो देखा कि उसके पिता अपने हाथ में कस्सी लिए हुए थे और मां रानी के साथ लड़ाई कर रहे थे। उसके देखते ही पिता लक्खा सिंह ने उसकी मां रानी की गर्दन पर कस्सी से वार कर दिया। जब तक मां को संभाला तो उसकी मौत हो चुकी थी।
इसके बाद उसका पिता मौके से फरार हो गया। थाना शहर में मामला दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के रिमांड पर लिया है।