फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested for cheating Rs 80,000 in the name of sending to Kuwait

Kaithal News: कुवैत भेजने के नाम पर 80 हजार रुपये की ठगी का आरोपी काबू

Sat, 24 Jan 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 24 Jan 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating Rs 80,000 in the name of sending to Kuwait
विज्ञापन

कैथल। एक युवक से कुवैत भेजने के नाम पर 80 हजार रुपये की ठगी करने वाला आरोपी मुंदिया कलां जिला लुधियाना पंजाब निवासी सुखजीत को गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया किया भूसला निवासी सोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने 16 दिसंबर 2024 को उसने फेसबुक पर विज्ञापन देखा। इसमें कुवैत भेजने का ऑफर था। उसने मोबाइल नंबर पर बातचीत की तो 23 दिसंबर 2024 को संबंधित व्यक्ति ने कहा कि कुवैत जाने के लिए कहा कि उसे 10 लाख रुपये देने होंगे। इसमें से आपको आधा रुपया वीजा आने के बाद देना होगा। आधे रुपये हवाई जहाज के टिकट पर देने होंगे। 24 दिसंबर को उन्होंने एक कंपनी का ऑफर लेटर उसके व्हाट्सएप पर भेज दिया तथा उसके बाद कई दिनों तक उसके पास फोन आते रहे। 28 दिसंबर 2024 को आरोपियों ने उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 44 में बुलाकर उसका मेडिकल करवाया और रुपये जमा करवाने की बात कही। झांसे में आने से उसने 16 जनवरी 2025 को मोबाइल से 80000 की राशि भिजवा दी। बाद में उसे धोखाधड़ी का पता चला। आरोपियों ने फोन उठाना भी बंद कर दिया। जिस बारे थाना साइबर क्राइम में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में पहले ही आरोपी मुंदिया खुर्द जिला लुधियाना पंजाब निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ आशु, मुंदिया कलां जिला लुधियाना पंजाब निवासी आकाश व राहुल को काबू किया जा चुका है। आरोपी सुखजीत भी उक्त वारदात में साथ था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article