फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested for cheating in the name of sending to Canada

Kaithal News: कनाडा भेजने के नाम पर ठगी में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 13 Aug 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 13 Aug 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating in the name of sending to Canada
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। इकनॉमिक सेल ने कनाडा भेजने के नाम पर आठ लाख रुपये की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इकनॉमिक सेल प्रभारी इंस्पेक्टर ओमप्रकाश की टीम ने जांच के बाद अंबाला के सुहाना निवासी परविंद्र सिंह को काबू किया।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, खुराना रोड कैथल निवासी अनिरुद्ध ने शिकायत में बताया कि वह विदेश जाना चाहता था। जनवरी 2023 में उसके मामा ने बताया कि परविंद्र युवाओं को विदेश भेजने का काम करता है। आठ लाख रुपये में सौदा तय हुआ। चार जनवरी 2024 को आरोपी के कहने पर फाइल खर्च के नाम पर 20 हजार रुपये भेज दिए गए, साथ ही डेढ़ महीने में कनाडा भेजने का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन


आरोपी ने टूरिस्ट वीजा और होटल बुकिंग के नाम पर 80 हजार रुपये, तथा 23 जनवरी 2024 को बायोमेट्रिक करवाने के बहाने 20 हजार रुपये ले लिए। 26 फरवरी को आरोपी खुराना रोड पहुंचा और वीजा आ जाने की बात कहकर छह लाख रुपये नकद ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार, आरोपी ने अलग-अलग बहाने बनाकर कुल आठ लाख रुपये ले लिए। 15 अप्रैल को वीजा रद्द होने की बात बताई और रुपये लौटाने का वादा किया, लेकिन 24 नवंबर 2024 को दिए गए चेकों में कटिंग पाई गई। बाद में आरोपी ने पैसे लौटाने से इन्कार कर दिया। इस संबंध में थाना शहर में केस दर्ज हुआ। अदालत से आरोपी का एक दिन का पुलिस रिमांड मंजूर किया गया है, ताकि उससे गहन पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed