फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accused arrested for cheating by luring people with share market offers

Kaithal News: शेयर मार्केट का लालच देकर धोखाधड़ी करने में आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for cheating by luring people with share market offers
कैथल। शेयर मार्केट में रुपये लगवाकर मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर 7 लाख 40 हजार रुपये की ठगी करने के आरोपी जिला सिरसा के गांव पंचमाला निवासी कुलदीप तथा गांव धिराज निवासी गुरप्रीत को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया की अर्जुन नगर कैथल निवासी अमनदीप कौर की ओर से साइबर क्राइम थाना में 30 जुलाई को दी शिकायत में बताया था कि कुछ समय पहले उसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने कैपिटल ग्रोथ गाइड 123ए नामक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल कर लिया था।
विज्ञापन

उस ग्रुप में सभी को शेयर मार्केट के बारे में जानकारी दी जाती थी। वहां पर बताया जाता था कि अगर ग्रुप पर बताए गए शेयर से किसी को नुकसान होता है तो पूरा पैसा सो कॉल्ड नेम-लांग ग्रीक कैपिटल कंपनी की ओर से वापस कर दिया जाएगा और लाभ हुआ तो कंपनी को 30 प्रतिशत देना होता था, इसके लिए व्हाट्सएप यूजर ने एक लिंक दिया और उससे आधार कार्ड मांग लिया। उसके बाद आरोपी ने वेबसाइट पर जाकर अपना पासवर्ड बनाने को कहा व वेबसाइट पर उसका वर्चुअल अकाउंट खोल दिया। उसने मुनाफे कमाने के लिए अलग-अलग समय में आरोपियों के बताए अनुसार शेयर मार्केट में रुपये लगा दिए। बाद में उसके वर्चुअल वॉलेट में 18 लाख 15 हजार 500 रुपये मुनाफा दिखाई देने लगा। जब उसने अपने वॉलेट से रुपये निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने कहा कि इसे निकालने के लिए चार लाख 81 हजार रुपये टैक्स देना होगा। उसने आरोपियों के बताए गए खाते में राशि भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में आरोपियों ने उससे सात लाख 40 हजार रुपये ठग लिए। जिस बारे थाना साइबर क्राइम में मामला दर्ज किया गया। आरोपी गुरप्रीत द्वारा साइबर ठगो को अपना बैंक खाता उपलब्ध करवाया गया था तथा आरोपी कुलदीप द्वारा उस खाते से रकम चेक के माध्यम से निकालकर आगे साइबर ठगों को भेजी गई थी। दोनों आरोपी न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed