{"_id":"68a62acb7cfc1f1fd707d586","slug":"accused-arrested-along-with-eight-bikes-kaithal-news-c-245-1-kht1001-136537-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आठ बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आठ बाइक सहित आरोपी गिरफ्तार
Thu, 21 Aug 2025 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 21 Aug 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
06 कैथल। सीआईए-वन पुलिस की गिरफ्तार में चोर। प्रवक्ता
कैथल। सीआईए-वन पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरों पर शिकंजा कसते हुए आठ चोरीशुदा बाइक सहित आरोपी को काबू किया। डीएसपी बीरभान ने बताया कि कौल गांव निवासी विनोद ने शिकायत दी थी कि 22 जुलाई को वह अपनी बाइक जिला अदालत के बाहर सड़क पर खड़ी करके किसी काम से अदालत गया था। जब वह वापस आया तो उसकी बाइक वहां नहीं मिली। इस मामले में थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया।
सीआईए-वन प्रभारी एसआई जसवंत सिंह की टीम ने पाडला निवासी 27 वर्षीय आरोपी संजीव को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल आठ चोरीशुदा बाइक बरामद की गईं, जिन्हें वह पाडला रोड ड्रेन के पास एक खंडहर में छुपा रखा था।
बरामद बाइक में से सात कैथल शहर और सिविल लाइन क्षेत्र से तथा एक रोहतक से चोरी की गई थी। आरोपी मुख्य रूप से स्प्लेंडर प्लस और डीलक्स बाइक को अपना निशाना बनाता था, जिन्हें वह ताला तोड़कर चोरी कर ले जाता था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि आरोपी बुधवार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। संवाद