फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accident with car theft accused, three injured

Kaithal News: कार चोरी के आरोपियों के साथ हादसा, तीन घायल

Mon, 26 Jun 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 26 Jun 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Accident with car theft accused, three injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कैथल। शहर की इम्पलाइज कॉलोनी से कार चुराकर भाग रहे आरोपियों के साथ दुर्घटना हो गई। वारदात को अंजाम देकर भागते समय कार जाट कॉलेज के मैदान के सामने खड़े जनरेटर से टकरा गई। हादसे में गाड़ी में सवार तीन आरोपी घायल हो गए। उन्हें सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया है। शहर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपियों की पहचान शहर के खुराना रोड बाइपास निवासी अनुज, गांव बरोट निवासी सागर व डीएवी कॉलोनी निवासी नीरज के रूप में हुई है। पुलिस को दी गई शिकायत में चंदाना गेट निवासी मोहित ने बताया कि उसने अपनी ऑल्टो गाड़ी उसके जानकार इम्पलाइज कॉलोनी निवासी अमरीक सिंह के घर के बाहर खड़ी की थी। अमरीक सिंह के बेटे मनदीप ने शनिवार रात उसके पास फोन किया कि चोर आपकी गाड़ी को चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन

वह मौके पर पहुंचा तो पुलिस की गाड़ी गश्त करते हुए मिली। इस पर हमने पुलिस को घटना के बारे में बताया। पुलिस ने तुरंत चौराहों पर नाकाबंदी कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली की चोरी हुई ऑल्टो गाड़ी करनाल रोड पर जाट कॉलेज के मैदान के पास हादसे का शिकार हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब मौके पर जाकर देखा तो उसमें तीन व्यक्ति घायल मिले। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी अस्पताल में दाखिल हैं। उनके ठीक होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed