Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Accident in Kaithal on New Year Pickup collides with truck one dies 15 injured

हरियाणा में नए साल पर हादसा: ट्रक से टकराई पिकअप, 15 लोग घायल, व्यक्ति ने तोड़ा दम, दो पीजीआई चंडीगढ़ रेफर

Wed, 01 Jan 2025 04:59 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 01 Jan 2025 04:59 PM IST
सार

हरियाणा में नए साल के पहले दिन बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हरियाणा के कैथल में एक ट्रक से पिकअप की टक्कर हो गई। इस हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं। वहीं एक व्यक्ति की मौत हुई है। 

विज्ञापन
Accident in Kaithal on New Year Pickup collides with truck one dies 15 injured
घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। - फोटो : संवाद

विस्तार

नए साल के पहले ही दिन कैथल में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कैलरम व बात्ता गांव के बीच नेशनल हाइवे 152 पर एक पिकअप गाड़ी सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस दुर्घटना में गाड़ी में सवार करीब 50 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य घायल हो गए। घायलों में से दो को गंभीर अवस्था में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


घटना एक जनवरी को सुबह करीब सात बजे की है। सूचना पाकर कलायत थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे का शिकार हुए लोगों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहां पर एक एक व्यक्ति को जांच केबाद डॉक्टरों ने मृत घाषित कर दिया, जबकि दो व्यक्तियों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया। अन्य को उपचार के बाद घर भेज दिया। पुलिस ने घायल 36 वर्षीय गणेश की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Trending Videos

कुरुक्षेत्र के गांव बोदनी निवासी गणेश ने शिकायत में बताया कि उनका परिवार व रिश्तेदार समय-समय पर पूजा-पाठ के लिए राजस्थान में बागड़ धाम जाते हैं। कुछ दिन पहले ही गांव बोढ़ा, बोदनी व पटियाला से उनके परिवार व रिश्तेदारों में से 16 लोग बागड़ धाम पर गए थे। जब एक जनवरी को वे वापस आ रहे थे और सुबह करीब सवा सात बजे कैलरम-बात्ता गांव के बीच पहुंचे तो रास्ते में एक ट्रक खड़ा था। हल्की धुंध थी और ट्रक चालक ने कोई लाइट या संकेत नहीं दिया हुआ था। ऐसे में उनकी गाड़ी अचानक ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में 50 वर्षीय बोढ़ा निवासी गुरुमुख की मौत हो गई। जबकि 46 वर्षीय कुलदीप, 55 वर्षीय मदन, 32 वर्षीय देवीचंद, 31 वर्षीय ईश्वर, 45 वर्षीय शमशेर, 50 वर्षीय करनैल, 40 वर्षीय सुखविंद्र, 28 वर्षीय गुरजंट, 38 वर्षीय गोविंद, 35 वर्षीय सुरेश, 28 वर्षीय रवि, रामचंद्र व पृथ्वी घायल हो गए। सुरेश व परमजीत को गंभीर चोटों के कारण पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। 
विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस
गणेश ने बताया कि सुरेश, परमजीत, कुलदीप, मदन, रवि, शमशेर, देवीचंद, करनैल, सुरेश, रामचंद्र, रवि व पृथ्वी गांव बोढ़ा के रहने वाले हैं। ईश्वर गांव जखवाला पंजाब व गुरजंट पटियाला का रहने वाला है। कलायत थाना एसएचओ जय भगवान ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। घायल गणेश की शिकायत पर ट्रक चाक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed