फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   ACB raided for arrest

Kaithal News: गिरफ्तारी के लिए एसीबी ने दी दबिश

Tue, 06 Aug 2024 05:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 06 Aug 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
ACB raided for arrest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला परिषद में हुए सफाई घोटाला मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम शेष सात आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। इसके तहत टीम ने कुरुक्षेत्र और जींद में दबिश दी है।

गौरतलब है एसीबी की टीम ने तीन दिन पहले ही आठवें आरोपी रोहताश ठेकेदार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बता दें कि इस मामले में कुल 15 आरोपी हैं। इसमें से अब तक आठ आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन अभी भी सात आरोपी एसीबी की गिरफ्तार से बाहर हैं।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला : वर्ष 2021 में पंचायत चुनाव की घोषणा से पहले आचार संहिता से पहले ही कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार ने स्वच्छता अभियान के तहत गांवों में सफाई के लिए 10 करोड़ रुपये की ग्रांट दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस ग्रांट में से महज तीन करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई थी। जबकि अन्य सात करोड़ रुपये की राशि को ठेकेदारों की फर्म में डलवा आरोपियों ने उसे अपने खाते में डलवा लिए थे। इसके बाद एसीबी ने कुछ राजनेताओं व जिला पार्षदों की ओर से उठाए गए मुद्दे पर जांच शुरू की थी। अब जांच पूरी होने के बाद एसीबी ने बड़ी कार्रवाई की है।


इस मामले में अब तक कैथल में पंचायती राज के एसडीओ रहे रोहतक के एक्सईएन नवीन, कैथल में पंचायती राज के जेई जसबीर सिंह, अकाउंटेंट कुलवंत के साथ पंचायती राज के ठेकेदार गांव फरियाबाद निवासी दिलबाग सिंह, गांव फतेहपुर निवासी अभय संधू, ठेकेदार राजेश, पूंडरी निवासी अनिल व कैथल निवासी रोहताश को गिरफ्तार किया जा चुका है। जबकि मामले में दर्ज एफआईआर के मुताबिक जेई जयवीर और साहिल व ठेकेदार भाजपा नेता प्रवीन सरदाना, कमल, तिलक राज व सुमित सहित एक अन्य आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed