{"_id":"687fe00a5fbf21422c0181f8","slug":"ac-buses-will-run-on-long-routes-after-cet-kaithal-news-c-18-1-knl1004-698542-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सीईटी के बाद लंबी रूट पर दौड़ेंगी एसी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सीईटी के बाद लंबी रूट पर दौड़ेंगी एसी बसें
Wed, 23 Jul 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
संवाद समाचार एजेंसी
कैथल। कैथल डिपो के बेड़े में सोमवार को शामिल हुईं 10 नई वातानुकूलित बसों को सामान्य पात्रता परीक्षा (सीईटी) के बाद लंबी दूरी के मार्गों पर चलाया जाएगा। इन बसों के संचालन से जहां यात्रियों को आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा, वहीं लंबे समय से बसों की कमी से जूझ रहे डिपो को भी राहत मिलेगी।
इन बसों का संचालन दिल्ली, चंडीगढ़, गुरुग्राम, जयपुर, हिसार और अमृतसर के लिए किया जाएगा। ये बसें अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं और डिपो के इतिहास में पहली बार इस स्तर की दस नई वातानुकूलित बसें बेड़े में जोड़ी गई हैं। यात्रियों को यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा और सुरक्षा मिलेगी।
डिपो अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक बस में उन्नचास आरामदायक सीटें हैं, जो सामान्य बसों की तुलना में तीन सीटें कम हैं, परंतु इन्हें लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से आरामदायक बनाया गया है।
विज्ञापन
सुरक्षा के दृष्टिकोण से इन बसों में आपातकालीन द्वार भी उपलब्ध है। यद्यपि ये बसें एक ही द्वार वाली हैं, फिर भी आकस्मिक स्थिति में बाहर निकलने का अलग मार्ग उपलब्ध कराया गया है। बस अड्डा प्रभारी निरंजन सिंह ने बताया कि सीईटी परीक्षा सम्पन्न होने के बाद इन बसों के मार्ग निर्धारित किए जाएंगे।
अब तक कैथल से दिल्ली, चंडीगढ़ और गुरुग्राम के लिए जो वातानुकूलित बसें चलाई जाती थीं, वे करनाल डिपो से मंगवाई जाती थीं। अब कैथल डिपो की वातानुकूलित बसें होने से बेहतर संचालन की आशा है। हालांकि डिपो के बेड़े के अनुसार अभी और बसों की आवश्यकता है। जैसे ही संबंधित मार्गों के लिए अनुमति पत्र प्राप्त होंगे, इन बसों का नियमित संचालन आरंभ कर दिया जाएगा।