फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   About 70 people undergo dialysis every month.

Kaithal News: हर माह करीब 70 का होता है डायलिसिस

Sun, 20 Oct 2024 03:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 20 Oct 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
About 70 people undergo dialysis every month.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश सरकार के फैसले के तहत अब जिला नागरिक अस्पताल में किडनी रोग से ग्रसित रोगियों डायलिसिस सुविधा निशुल्क की गई हैं। सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने अस्पताल में पहुंचकर रोगियों से बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने बताया कि हर माह लगभग 70 लोगों का डायलिसिस किया जाता है।

डॉ. चावला ने बताया कि किडनी रोग से ग्रसित रोगियों को डायलिसिस सुविधा की आवश्यकता होती है। यह सुविधा अब से पहले तक कुछ वर्ग के लिए ही मुफ्त प्रदान की जा रही थी पर अब हरियाणा सरकार ने सभी वर्ग से संबंधित किडनी रोग से पीड़ित की रोगियों को निशुल्क डायलिसिस सुविधा प्रदान करके स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाकर सराहनीय सेवा कार्य किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस निशुल्क सुविधा के तहत अब हरियाणा में सभी वर्ग के किडनी रोगी डायलिसिस सुविधा का लाभ प्राप्त करके स्वास्थ्य सुधार में राहत ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. रेनू ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल, कैथल में द्वितीय तल पर पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप नीति के तहत डायलिसिस केंद्र चलाया जा रहा है। उक्त डायलिसिस सेन्टर में इस समय 10 डायलिसिस यूनिट कार्य कर रही हैं। जिनमें प्रति माह लगभग 60-70 किडनी रोगियों के लगभग 640 सेशन चल रहे हैं। अब निशुल्क डायलिसिस सुविधा के तहत सुविधा लेने वाले रोगियों की संख्या में वृद्धि होने के विचार को ध्यान में रखते हुए रोगियों के बैड व मशीनों की संख्या बढ़ाने के लिए विचाराधीन है।


डॉ. रेनू ने बताया कि अब नागरिक अस्पताल के डायलिसिस सेंटर में हरियाणा के सभी वर्ग से जुडे किडनी रोग से पीड़ित रोगियों को निशुल्क डायलिसिस सुविधा प्रदान की जायेगी। सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला व संबंधित डॉक्टरों के डायलिसिस सेंटर का निरीक्षण किया। इस मौके पर पीएमओ सचिन मांडले, डॉ. आदित्य गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed