फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Abhay Singh Chautala Slam Hisar MP Jai Prakash

Haryana: हिसार के सांसद हो गए हैं बुजुर्ग, ओपी चौटाला ने जयप्रकाश को सिखाई राजनीति: अभय चौटाला

Sun, 24 Aug 2025 04:14 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी कैथल Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 24 Aug 2025 04:14 PM IST
सार

अभय सिंह चौटाला रविवार को कैथल में पार्टी कार्यकर्ताओं को ताऊ देवीलाल जयंती का निमंत्रण देने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हिसार के सांसद जयप्रकाश पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Abhay Singh Chautala Slam Hisar MP Jai Prakash
अभय सिंह चौटाला, इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष - फोटो : संवाद

विस्तार

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने हिसार के सांसद जयप्रकाश को लेकर उनके बुजुर्ग होने की बात की है। उन्होंने कहा सांसद को बोलने के बारे में पता नहीं है। भगवान उनको सद्बुद्धि दे। ओपी चौटाला ने जयप्रकाश को राजनीति सिखाई। उनकी उंगली पकड़ कर राजनीति करना सीखे। ऐसे में उनको सही तरीके से बात करनी चाहिए।
विज्ञापन


अभय सिंह चौटाला रविवार को कैथल में पार्टी कार्यकर्ताओं को ताऊ देवीलाल जयंती का निमंत्रण देने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि, यह कार्यक्रम रोहतक में 25 सितंबर को आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर से इनेलो के कार्यकर्ता भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि बीते माह उन्होंने कैथल में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की थी। जिसमें फैसला लिया गया था कि ताऊ देवीलाल का जन्मदिन इस बार रोहतक में मनाया जाएगा। इस बारे में रोहतक की पार्टी यूनिट ने मांग की थी।
विज्ञापन


इसके लिए उन्होंने 90 विधानसभाओं में कार्यक्रम रखे, जिनमें से 30 कवर हो चुके हैं। 8 सितंबर तक सभी कवर कर लिए जाएंगे। अब तक हुए कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा। इसके लिए 2 सितंबर को पार्टी के पदाधिकारी रोहतक जाकर स्थिति का जायजा लेंगे। चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ रोहतक के लोग चौधर के नाम पर लगे थे, उनको अब हुड्डा की असलियत का पता लग गया है। अब लोग इनेलो से जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। रोजाना तीन से चार मर्डर, 10 से 12 अपहरण और चार से पांच दुष्कर्म की वारदात सामने आ रही हैं। ये सरकार के ही आंकड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभय सिंह चौटाला ने कहा आज भी मनोहर लाल हरियाणा की राजनीति से बाहर नहीं जा रहे। आज भी वे केंद्रीय मंत्री होने की बजाय हरियाणा की राजनीति में रुचि रखते हैं। अपनी जिम्मेदारी की ओर उनका ध्यान कम है। सरकार विधानसभा की कार्यवाही को दिखाने से रोककर अपनी खामियों को छुपाने का प्रयास कर रही है। कुछ दिन पहले सांसद जयप्रकाश ने इनेलो नेता अभय चौटाला और जननायक जनता पार्टी के दिग्विजय चौटाला को मिली कथित धमकियों पर तंज कसा था। जयप्रकाश ने तंज कसते हुए कहा था कि यदि धमकियां सच्ची हैं तो यह गलत है। प्रजातंत्र में नेताओं को धमकाया जाना स्वीकार्य नहीं, लेकिन ये लोग दिनभर एक ही प्रचार में लगे रहते हैं। अगर कोई धमकी है तो उन्हें ही पता होगा। उन्होंने अभय चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि 2014 में नेता प्रतिपक्ष के रूप में उन्होंने सरकार की जनविरोधी नीतियों पर चुप्पी साधे रखी और केवल भूपेंद्र सिंह हुड्डा की गिरफ्तारी की मांग करते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed