फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Abhay is our child, he will come back again

Kaithal News: अभय हमारा बच्चा है, घूम फिर कर आ जाएगा

Wed, 17 May 2023 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 17 May 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Abhay is our child, he will come back again
पूंडरी। हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के विधायक अभय सिंह चौटाला की ओर से निकाली जा रही परिवर्तन पदयात्रा का प्रदेश की राजनीति पर कुछ फर्क पड़ने वाला नहीं है। अभय सिंह हमारा बच्चा है, घूम फिर कर आ जाएगा। बिजली मंत्री पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पूंडरी में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में इनेलो का कोई वजूद नहीं है। इस बार एक एमएलए है, अगली बार पार्टी का बिल्कुल सफाया हो जाएगा। पदयात्राओं से राजनीति में कुछ फर्क पड़ने वाला नहीं है। इससे पहले पूरे देश के अंदर राहुल गांधी भी यात्रा निकाल चुके हैं। देश और प्रदेश में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार बनेगी। प्रदेश के अंदर आज पर्याप्त मात्रा में बिजली का उत्पादन है, पूरे प्रदेश के 5700 से गांवों में जगमग योजना के तहत 24 घंटे बिजली दी जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सरकार के प्रयासों से लाइन लॉस घटकर 11 प्रतिशत हो गया है, जिसे जीरो पर लाए जाने के लिए प्रयत्न किया जा रहा है। इसके अलावा जनता को सस्ती दरों पर बिजली देने के लिए भी उत्पादन पर प्रदेश सरकार काम कर रही है। बिजली उत्पादन के लिए शीघ्र ही प्रदेश में एक मेगा प्रोजेक्ट भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली मंत्री ने बताया कि जिन किसानों ने 2018 तक नए कनेक्शन अप्लाई किए थे, उनको क्लियर कर दिया है। इसके बाद अब तक 61 हजार लोगों ने अप्लाई किया हुआ है, जिसमें से 30 हजार वे लोग हैं, जिन्होंने 10 हार्स पावर के लिए सोलर कनेक्शन के लिए आवेदन किया है और 27 हजार लोगों को अब नए कनेक्शन दिए जाने का काम किया जाएगा।

उन्होने कहा कि सोलर वाले जो कनेक्शन हैं, वह छह महीने के अंदर दिए जाएंगे और एक वर्ष के अंदर सभी कनेक्शन कर दिए जाएंगे। इसके बाद बिजली मंत्री गांव पाई की अनाज मंडी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे। इस मौके पर उनके साथ पूंडरी विधायक रणधीर सिंह गोलन, धर्मपाल गोंदर, ब्लॉक समिति चेयरमैन प्रतिनिधि अशोक सांच, संजीव गामड़ी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed