फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   AAY and BPL card holders should get ration up to Rs 30: DFSC

एएवाई और बीपीएल कार्ड धारक 30 तक प्राप्त करें राशन : डीएफएससी

Fri, 15 Nov 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 15 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
AAY and BPL card holders should get ration up to Rs 30: DFSC

विज्ञापन
कैथल। सरकार की ओर से नवंबर माह 2024 के लिए राशन प्राप्त हो गया है। एएवाई और बीपीएल कार्ड धारक 30 नवंबर तक इसे प्राप्त कर लें। यह जानकारी जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक निशांत राठी ने दी है।

डीएफएससी ने बताया कि दो लाख 31 हजार 348 राशन कार्ड धारकों के लिए 18 हजार 171 क्विंटल गेहूं, 28 हजार 566 क्विंटल बाजरा की एलोकेशन प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि नवंबर माह 2024 में एएवाई राशन कार्ड धारकों में 11 किलोग्राम गेहूं, 24 किलोग्राम बाजरा प्रति राशन कार्ड तथा एसबीपीएल राशन कार्ड धारकों में दो किलो गेहूं, तीन किलो बाजरा प्रति सदस्य वितरण करवाया जा रहा है। सभी एएवाई व बीपीएल राशन कार्ड धारकों में 1620 क्विंटल चीनी को दो किलोग्राम प्रति राशन कार्ड 13.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से वितरण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस राशन का वितरण डिपो धारकों द्वारा पीओएस मशीन के माध्यम से पूर्णत: ऑनलाइन किया जा रहा है। पात्र राशन कार्ड धारक 30 नवंबर तक अपने गांव व वार्ड के नजदीक डिपो से अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed