फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   aasha worker

दूसरे दिन भी धरने पर डटी रहीं आशा वर्कर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
aasha worker
जिला नागरिक अस्पताल के बाहर आशा वर्कर्स यूनियन का दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान सुषमा जड़ोला ओर मंच संचालन रामदेवी सीवन ने किया। जिला प्रधान ने बताया कि आशा वर्कर्स कईं बार सरकार से मांग पत्र दे चूकी है। लेकिन अभी तक आश्वासन ही मिल रहा है। सरकार से मांग करते हुए कहा कि एक्टिविटी के कटे गए 50 प्रतिशत को लागू करवाने, सभी आशा वर्करों का परिवार समेत हेल्थ कार्ड बनवाने ताकि आशा वर्कर का बीमार होने पर फ्री इलाज करवाया जा सके, केंद्र व राज्य सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि का भुगतान हर महीने की 10 तारीख तक एक साथ किए जाने और भुगतान की आशा वाइज सिलिप दी जाए, आशा वर्कर से बेगार बंद करवाई जाए, 21 जुलाई 2018 के पत्र को पूर्ण रूप से लागू किया जाए, सब सेंटरों पर आशा को अलमारी बैठने के लिए कुर्सी दी जाए, आशा फैसिलिटेटर और आशा कोऑर्डिनेटर के खाली पड़े पदों पर भर्ती की जाए। भर्ती प्रक्रिया में आशा की योग्यता के अनुसार फैसिलिटेटर और को9ऑर्डिनेटर बनाया जाए, आशा वर्क फैसिलिटेटर को विजिट करने का किराया भत्ता दिया जाए तथा आशा वर्कर को गर्भवती महिला या किसी भी पेशेंट के साथ पीएचसी सीएचसी जीएच आने जाने का किराया भत्ता शुरू किया जाए, हरियाणा सरकार द्वारा एएन सी विजिट पर बढ़ाए गए 100 को तीन भागों में ना बाटा जाए, आशा वर्करों को सभी पांच कार्यों के रजिस्टर अलग-अलग छपवा कर दिए जाएं, इन सभी मांगों को लेकर यह राज्य स्तरीय आंदोलन किया जा रहा है अगर सरकार ने गंभीरता नही दिखाई तो आंदोलन और तेज होगा। जिला से सचिव ने बताया कि आज राज्य कमेटी को रूष्ठ ने बातचीत के लिए पंचकूला बुलाया गया हैं। आशा वर्कर्स नागरिक अस्पताल के पहुंचे। आगे जो भी निर्णय लिया जाएगा सभी को बताया जाएगा। प्रवेश, कविता, नन्ही, प्रकाश, उषा, रोशनी, शीला मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed