फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Aarohi School's flag hoisted in the Legal Literacy Competition

Kaithal News: विधिक साक्षरता प्रतियोगिता में आरोही स्कूल का परचम

Fri, 06 Feb 2026 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 06 Feb 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Aarohi School's flag hoisted in the Legal Literacy Competition
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण और हरियाणा शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिताओं में आरोही मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामगढ़ पांडवा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।

कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के इंचार्ज जितेंद्र राठौड़ ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन कैथल स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखोली में किया गया, जिसमें जिले भर से ब्लॉक स्तर पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में आरोही स्कूल के विद्यार्थियों ने कुल 10 विधाओं में से 6 विधाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रतिभा का लोहा मनवाया और मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में सफल रहे सभी विद्यार्थियों को हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण कैथल की सचिव एवं न्यायाधीश तथा जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्विनी मंगला ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और विद्यालय के अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर विजेता रहे विद्यार्थी मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 2100, द्वितीय वालों को 1500 और तृतीय वाले विद्यार्थियों को 1100 रुपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। अध्यापक जितेंद्र राठौड़ और सुमिता शर्मा के योगदान पर उन्हें भी बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


n
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता : अमनप्रीत, रितिका व मीनाक्षी - प्रथम

n
पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन : निहाल - द्वितीय

n
स्लोगन लेखन प्रतियोगिता : कोमल - प्रथम

n
पेंटिंग प्रतियोगिता : आभा रानी -द्वितीय

n
कविता पाठ प्रतियोगिता : मुस्कान -तृतीय

n
वाद-विवाद प्रतियोगिता : आंचल व अरमान - तृतीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed