फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Aarohi School students won the block level competition

Kaithal News: खंड स्तरीय प्रतियोगिता में आरोही स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी

Wed, 27 Aug 2025 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 27 Aug 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Aarohi School students won the block level competition
41 कलायत: खंड स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले आरोही स्कूल के बच्चे। स्कूल
खंड स्तरीय प्रतियोगिता में आरोही स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी
विज्ञापन

कलायत। आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामगढ़ पांडवा के विद्यार्थियों ने एससीईआरटी हरियाणा एवं डीआरयू विंग, डाइट कैथल के निर्देशानुसार आयोजित खंड स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई विधाओं में प्रथम स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में पोस्टर मेकिंग, कार्टून मेकिंग, निबंध लेखन और स्लोगन राइटिंग शामिल थीं। कक्षा 6–8 वर्ग में स्लोगन राइटिंग में गौरव प्रथम, पोस्टर मेकिंग में नमन द्वितीय और कार्टून मेकिंग में तमन्ना प्रथम रही। वहीं कक्षा 9–12 वर्ग में आभा देवी (पोस्टर मेकिंग), खुशबू (कार्टून मेकिंग), कोमल (स्लोगन राइटिंग) और आंचल (निबंध लेखन) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

सभी विजेता छात्र अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रधानाचार्य डॉ. अश्विनी मंगला ने विद्यार्थियों की सफलता पर बधाई देते हुए कला अध्यापिका सुमिता शर्मा, अंग्रेजी प्राध्यापिका डॉ. रशिमा ग्रोवर, डॉ. गीतू गुप्ता और पूरे स्टाफ की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed