फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   AAP's senior vice president Dhanda invited changes in the General Assembly...

Kaithal News: आप के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ढांडा ने दिया बदलाव महासभा का न्योता

Thu, 25 Jan 2024 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 25 Jan 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
AAP's senior vice president Dhanda invited changes in the General Assembly...

विज्ञापन
कैथल। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने प्रेसवार्ता कर युवाओं की अनदेखी को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उनके साथ जिला अध्यक्ष गज्जन सिंह, मास्टर सतबीर गोयत, मीना सैनी, मेजर सिंह, कश्मीर सिंह और अमरीक मौजूद रहे। इससे पूर्व उन्होंने 28 जनवरी को जींद में होने वाली बदलाव जनसभा का निमंत्रण दिया।

उन्होंने कहा कि इस बदलाव रैली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान पहुंचेंगे। वहां से हरियाणा के बदलाव की मजबूत शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवा हताश हैं। युवा रोजगार के लिए तरस रहे हैं। कुछ दिन पहले सरकार ने कैटेगरी 145 और 147 में 241 पदों का विज्ञापन वापस ले लिया था। ग्रुप डी की भर्तियां भी अटकी पड़ी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अभी तक इस सरकार में 40 से ज्यादा पेपर लीक हो चुके हैं। भाजपा सरकार ने कहा था कि सीईटी का टेस्ट बनाएंगे, इससे भर्ती प्रक्रिया आसान हो जाएगी। लेकिन जब से ये फॉर्मेट लागू हुआ है तब से एक भी भर्ती पूरी नहीं हुई है। हरियाणा का युवा अब बदलाव
विज्ञापन
विज्ञापन


मांग रहा है। इसलिए हरियाणा के बदलाव के आगाज को बुंलद करने के लिए अरविंद केजरीवाल 28 जनवरी को बदलाव महासभा करने के लिए जींद आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed