Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   AAP candidate cornered BJP government alleging liquor scam

Kaithal News: आप के प्रत्याशी ने शराब घोटाले का आरोप लगा भाजपा सरकार को घेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
AAP candidate cornered BJP government alleging liquor scam
कैथल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने शराब घोटाले का आरोप लगा हरियाणा की भाजपा सरकार को घेरा है। शनिवार को अंबाला रोड स्थित चुनावी कार्यालय में डॉ. गुप्ता ने प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि हरियाणा शराब के अवैध कारोबार का गढ़ बन गया है। एसआईटी की रिपोर्ट ने भी इस मामले पर मुहर भी लगा दी है, जिसमें बताया कि हरियाणा में लगभग 9500 करोड़ रुपये का शराब घोटाला हुआ।
विज्ञापन

एसआईटी की रिपोर्ट में सामने आया है कि जिन 50 लोगों की मौत नकली शराब पीने से हुई थी। इसके लिए शराब माफिया, एक्साइज विभाग, पुलिस विभाग और सरकार जिम्मेदार हैं। आरोप लगाया कि शराब घोटाले से हरियाणा सरकार को 9519 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। हरियाणा में बनी हुई नकली शराब की तस्करी पूरे देश में हो रही है। यूपी, बिहार और गुजरात में बिकने वाली 70-80 प्रतिशत तक शराब हरियाणा से जाती है। एसआईटी ने साफ कहा है कि हरियाणा में शराब घोटाले के जिम्मेदार भाजपा के नेता और भाजपा की सरकार है। इस शराब घोटाले में न केवल हरियाणा के नेता, बल्कि देश के कुछ बड़े नेता भी शामिल हैं। इस मौके पर राजेश, प्रवीण, तेजेंद्रपाल, राकेश और गुरवचन श्योराण शामिल रहे। इस दौरान उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री जय प्रकाश (जेपी) के बेटे विकास सहारण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed