फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   aaee teej, bikher gaee beej...

‘आई तीज, बिखेर गई बीज...’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
aaee teej, bikher gaee beej...
कैथल। ढांड रोड स्थित अमृत पैलेस में शुक्रवार को आयोजित प्रदेश स्तरीय तीज उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तीज हमारे त्योहारों की शुरुआत करने वाला पर्व है। हरियाणवी कहावत- ‘आई तीज बिखेर गई बीज’ इसी बात को ध्यान में रखकर कही गई है। उन्होंने कहा कि तीज हमारी संस्कृति की विरासत है, जिन्हें सहेजकर रखना हम सबकी सांझी जिम्मेदारी है। तीज त्योहार महिला सशक्तीकरण को भी बढ़ावा देते हैं।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के तत्वावधान में आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखाई दी। आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति से राज्यपाल समेत सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के अध्यक्ष एवं राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति का मजबूत आधार है। उन्होंने कहा कि हमें न तो महिलाओं पर अत्याचार करने चाहिए और ना ही होने देने चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण बदलते परिवेश में अति आवश्यक है। चूंकि शिक्षा, कृषि, अनुसंधान, सामरिक क्षेत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में महिलाएं अनुकरणीय काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चलाकर देश को नई दिशा देने का काम किया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी महिला सशक्तीकरण को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर राज्यपाल ने बाल कल्याण परिषद को 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम में हरियाणा की महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा, विधायक लीला राम ने संबोधित किया। इससे पूर्व परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता ने अतिथियों का अभिनंदन किया। साथ ही परिषद की गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर हैफेड के चेयरमैन कैलाश भगत, नगर परिषद अध्यक्ष सुरभि गर्ग, सुमन नायब सैनी, निर्मला बैरागी, सुरेश गर्ग नौच, ज्यौति सैनी, अभि मेहत्ता, अनिता चौधरी, काका सचदेवा, विरेंद्र बत्तरा, रोहन मित्तल, नीतू चौहान, प्रज्ञा पाशा जैन के अलावा प्रशासन की ओर से डीसी डॉ. संगीता तेतरवाल, एसपी मकसूद अहमद, एडीसी विरेंद्र सहारावत, एसडीएम ब्रह्म प्रकाश, नवीन कुमार, सुशील कुमार, सीटीएम गुलजार अहमद, डीआईपीआरओ धर्मवीर सिंह, अमरनाथ नरवाल, डीसीडब्ल्यूओ बलबीर चौहान, सर्वजीत सिंह सिबिया, डीडीपीओ कंवर दमन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed