फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A youth was duped of Rs 62 lakh in the name of sending him to America.

Kaithal News: युवक को अमेरिका भेजने के नाम पर 62 लाख रुपये ठगे

Mon, 17 Nov 2025 03:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 17 Nov 2025 03:08 AM IST
विज्ञापन
A youth was duped of Rs 62 lakh in the name of sending him to America.
कैथल। मटौर निवासी युवक से अमेरिका भेजने के नाम पर दो आरोपियों ने 62 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने उसे करीब 18 माह पहले भारत से भेजा था, लेकिन वह अभी तक मेक्सिको में फंसा हुआ है।
विज्ञापन

अब युवक की पत्नी ने इस मामले में चीका थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव मटोर निवासी सर्वजीत ने चीका थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति विनोद कुमार विदेश जाना चाहता था।
विज्ञापन

उसके लिए करीब दो साल पहले उसके पति ने गांव पीडल निवासी नरेश व सतपाल से अमेरिका जाने को लेकर बातचीत की थी। आरोपियों ने उसके पति को 62 लाख रुपये में विदेश भेजने की बात कही। उन्होंने हामी भर दी। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग समय में उसके पति से 54 लाख रुपये ले लिए और बाकी आठ लाख रुपये में आरोपी सतपाल के नाम मकान रजिस्टर करवा लिया। महिला ने पुलिस से आरोपियों को जल्द पकड़ कर उसके पति को वापस लाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेक्सिको शहर में रख हुआ युवक को : युवक की पत्नी सर्वजीत ने कहा कि आरोपियों ने उसके पति को घर से विदेश भेज दिया। अब रास्ते में उसे मेक्सिको शहर में रख हुआ है। उसको घर से गए 18 मास हो गए हैं। आरोपी न तो उसे सही जगह पर भेज रहे हैं और न उसे वापस भारत बुला रहे हैं। उसका पासपोर्ट भी मौके पर ब्राजील में डोंकर के पास है, जो नरेश ने दिलवा रखा है। अब वापस न आने के कारण उसका पति वहीं पर फंसा हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed