{"_id":"6813c9f0bd8bb31be10faf14","slug":"a-youth-was-attacked-with-a-knife-the-attackers-fled-leaving-the-car-kaithal-news-c-18-1-knl1004-636824-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: युवक पर चाकू से हमला, कार छोड़ भागे हमलावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: युवक पर चाकू से हमला, कार छोड़ भागे हमलावर
Fri, 02 May 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 02 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर के रेलवे गेट के पास मुख्य बाजार में वीरवार शाम के समय बदमाशों का खौफ देखने को मिला। इस दौरान शाम करीब पांच बजे चाकू से हमला कर कुछ युवक मौके से भाग गए। इस कातिलाना हमले के बाद बाजार में दहशत फैल गई। अस्पताल में युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया।
प्रत्यादर्शियों ने बताया कि हमलावर एक आई-20 कार में सवार होकर आए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके पर कार छोडक़र भाग खड़े गए। वहीं, घायल व्यक्ति बाइक पर सवार था। इस बारे में दुकानदारों से बताया कि हमलावरों ने एक युवक को नीचे गिराया और उसे टांगों के नीचे चाकू मारे।
इस हादसे के बाद घायल युवक को पुराना बस स्टैंड स्थित शाह अस्पताल में दाखिल करवाया गया, लेकिन युवक के शरीर पर चाकू के अधिक वार होने के कारण युवक की हालत नाजुक थी। बाद में चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पाकर पुलिस की टीम के साथ डीएसपी बीरभान मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन
घायल के साथ दूसरा युवक निकल गया
डीएसपी बीरभान ने बताया कि घायल युवक की पहचान कलायत खंड के चौशाला गांव का निवासी कुलबीर (24) के रूप में हुई है। वह किसी काम से अपने गांव से शहर में आया था। उसके साथ गांव का ही एक अन्य युवक अमन भी बैठा था, लेकिन हमले के बाद वह भयभीत होकर वहां से चला गया।
डीएसपी ने बताया कि पुलिस के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर हमलावरों का पीछा भी किया और घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने का काम किया। उन्होंने गाड़ी को कब्जे ले लिया गया है। मामले की जांच जारी है।
युवक का पिता भट्ठे पर है मुनीम, पुलिस कर रही जांच
युवक के पिता सुरेंद्र एक भट्ठे पर मुनीम है। युवक के पिता ने बताया कि उसका बेटा इस समय पढ़ाई कर रहा है। उसके बेटे का किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं था और न किसी के साथ रंजिश है। इसके बावजूद उसके बेटे पर अज्ञात ने हमला किया है। समाचार लिखे जाने तक युवक पर हमले को लेकर पुलिस की जांच जारी रही। युवक के बयान न होने की स्थिति में केस दर्ज नहीं हो पाया था।
डीएसपी बीरभान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रेलवे गेट के बाजार में युवक पर चाकू से अज्ञात हमलावारों ने हमला किया है। चार से पांच आरोपी एक तरफ से भाग कर आए और युवक पर हमला कर दिया। घायल युवक बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा।
दुकानदारों ने जताया रोष
इस घटना के बाद आस पास के दुकानदारों में काफी रोष दिखा। दुकानदारों सहित अन्य लोगों ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। यही नहीं, एक दुकानदार महिला हादसा देखकर बेहोश हो गई। दुकानदार बोले, हमलावरों की कारगुजारी से दहशत फैल गई थी। पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए।
भीड़ ज्यादा थी। इसी वजह से हमलावर अपनी कार बाजार में छोड़ कर चले गए। कार में मोबाइल भी रखा था। उसे बरामद कर लिया है। पुलिस जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लेगी। -भूप सिंह, एएसआई