फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A young woman and three married women are missing

Kaithal News: युवती और तीन विवाहिताएं लापता

Wed, 26 Mar 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 26 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
A young woman and three married women are missing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चार अलग-अलग जगहों से युवती सहित तीन विवाहिता लापता लापता हो गईं। मामलों में संबंधित थानों में परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज किए गए हैं।

पूंडरी थाना क्षेत्र से एक युवती लापता हो गई। थाने में दी गई शिकायत में एक गांव की महिला ने बताया कि 25 मार्च को वह घर में ही सो रही अपनी बेटी को उठाने के लिए दूसरे कमरे में पहुंची थी, लेकिन वह उस समय वहां नहीं मिली।

उसने बेटी की काफी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। मामले में पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में पूंडरी थाने के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी पत्नी 22 मार्च को सुबह को समय करीब 10 बजे के बीच में घर पर यह कह कर गई थी वह मायके में मिलने के लिए जा रही है। पत्नी उसके घर से चली गई थी, लेकिन जब बाद में ससुराल में पत्नी के बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि वह मायके नहीं पहुंची।
विज्ञापन


उसने बताया कि उसकी तलाश के लिए रिश्तेदारी में पता किया, लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिली। इस मामले में भी पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरे मामले में पूंडरी थाने में दी गई शिकायत में एक गांव निवासी ने बताया कि 23 मार्च की दोपहर के समय करीब एक बजे उसकी पत्नी ने कहा कि वह पूंडरी से दवाई लेकर आती है। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। उसकी काफी तलाश की, लेकिन जानकारी नहीं मिली। इस मामले में भी पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चौथे मामले में राजौंद थाने में दी गई शिकायत में एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी शादी करीब 11 साल पहले जिला हिसार के एक गांव निवासी महिला के साथ हुई थी। उसके पास दो बच्चे हैं। बड़ी लड़की है, जिसकी उम्र नौ वर्ष है और लड़का सात साल का है। उसकी पत्नी बिना बताए घर चली गई।


उसे शक है कि उसकी पत्नी को गांव का विक्रम बहला फुसलाकर ले गया है और उसकी पत्नी के पास घर से करीब डेढ़ लाख रुपये व कुछ आभूषण अपने साथ ले गई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed