फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A young man from Dhanauri village lost his life after being run over by a train near the railway station.

Kaithal News: रेलवे स्टेशन के पास धनाैरी गांव के युवक ने ट्रेन से कट कर दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
A young man from Dhanauri village lost his life after being run over by a train near the railway station.
36 वर्षीय मृतक निशांत
कैथल। रविवार देर रात नए रेलवे स्टेशन के पास गांव धनौरी निवासी 36 वर्षीय निशांत ने ट्रेन के आगे आकर आत्महत्या कर ली।मृतक की गर्दन धड़ से अलग हो गई। रविवार रात करीब 11 बजे जयपुर-चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस कैथल से गुजर रही थी।
विज्ञापन

इस दौरान निशांत ट्रेन के आगे आ गए। ट्रेन का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

जिले में रेलवे ट्रैक पर हादसों और आत्महत्या के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले तीन वर्षों में ट्रेन की चपेट में आने से 58 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2026 में अब तक 19 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि जुलाई के शुरुआती छह दिनों में ही तीन मामले सामने आ चुके हैं। कन्फेक्शनरी की दुकान चलाने थे : परिजनों के अनुसार निशांत शहर में कन्फेक्शनरी की दुकान चलाते थे। रविवार को वह रोजाना की तरह दुकान पर गए थे लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश कर ही रहे थे कि रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि उन्होंने रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे आकर जान दे दी। मृतक के चाचा रामेश्वर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि निशांत लंबे समय से मानसिक तनाव में थे।

वह विवाहित थे और उनका एक बेटा और एक बेटी है। परिवार में उनकी छह बहनें भी हैं। जीआरपी चौकी प्रभारी कर्ण सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।

36 वर्षीय मृतक निशांत

36 वर्षीय मृतक निशांत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed