फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   A woman was duped of Rs 17.40 lakh in the name of sending her abroad.

Kaithal News: महिला से विदेश भेजने के नाम पर 17.40 लाख ठगे

Mon, 02 Feb 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 02 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 17.40 lakh in the name of sending her abroad.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बोपुर गांव निवासी एक महिला से ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 17 लाख 40 हजार रुपये ठग लिए। दो लोगों ने स्टडी वीजा पर विदेश भेजने का झांसा देकर यह रकम वसूल ली। रुपये लेने के बाद न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही उसकी राशि लौटाई गई। इतना ही नहीं, रुपये मांगने पर आरोपियों ने महिला को मानव तस्करों को बेचने की धमकी तक दे डाली।

पीड़िता की शिकायत पर चीका थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चीका थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव बोपुर निवासी गुरजीत कौर ने बताया कि उसने विदेश जाने के लिए पीटीई की परीक्षा पास कर रखी है और वह ऑस्ट्रेलिया जाना चाहती थी।
विज्ञापन


इसी दौरान उसकी मुलाकात पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव गडौलियां निवासी कमलजीत सिंह से हुई। आरोपी ने उसे अपने मोहाली स्थित कार्यालय में बुलाया, जहां उसकी मुलाकात प्रियंका शर्मा से करवाई गई। दोनों ने मिलकर उसे 20 लाख रुपये में स्टडी वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरजीत कौर ने बताया कि 18 मई 2024 को उसने अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज प्रियंका शर्मा को सौंप दिए। इसके बाद आरोपियों ने उससे अलग-अलग समय पर कुल 17 लाख 39 हजार 500 रुपये ले लिए।

कुछ समय बाद आरोपियों ने 12 जुलाई 2025 की दिल्ली से मेलबर्न की फ्लाइट का टिकट दिखाते हुए उससे और रुपये मांगने शुरू कर दिए। शिकायत के आधार पर चीका पुलिस मामले की जांच कर रही है।


जांच में नकली निकले वीजा और टिकट

पीड़िता ने जब अपने वीजा, टिकट और अन्य दस्तावेजों की जांच करवाई तो सभी फर्जी पाए गए। जब उसने आरोपियों से इस संबंध में सवाल किया और अपनी राशि वापस मांगी, तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि यदि वह दोबारा पैसे मांगने आई तो उसे मानव तस्करों के हाथों बेच दिया जाएगा। इसके बाद महिला ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed