{"_id":"689b9c4d29bb91d3b80d1ba2","slug":"a-woman-died-under-suspicious-circumstances-near-the-new-bus-stand-of-karnal-kaithal-news-c-18-1-knl1004-714186-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: करनाल के नए बस स्टैंड के पास महिला की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: करनाल के नए बस स्टैंड के पास महिला की संदिग्ध हालात में मौत
Wed, 13 Aug 2025 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 13 Aug 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी/माई सिटी रिपोर्टर
कैथल/करनाल। नए बस स्टैंड के पास सोमवार की देर रात महिला वंशिका उर्फ आशू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला किसी व्यक्ति के साथ बाइक पर सवार थी और इसी दौरान किसी वाहन से टक्कर हो गई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। मृतका के भाई संदीप ने बताया कि सोमवार की रात 8 बजे उन्हें किसी अनजान व्यक्ति का कॉल आया था कि बहन का एक्सीडेंट हुआ है और चोट आई हैं। करीब डेढ़ घंटे बाद दोबारा कॉल आया और बताया कि महिला की मौत हो गई है। उन्हें बहन का शव मेडिकल कॉलेज के शवगृह में ही रखा मिला।
उन्होंने बताया कि बहन के पैर में चोट थी। सिर्फ पैर में चोट लगने से मौत नहीं हो सकती। पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की है। एमडीडी बाल भवन के प्रधान परमिंद्र पाल सिंह और संचालक पीआर नाथ ने बताया कि मृतक महिला वंशिका उर्फ आशू वर्ष 2015 से एमडीडी बालभवन करनाल में रहती थी।
विज्ञापन
इससे पहले वह श्रद्धानंद आश्रम (अनाथालय) में कई साल रही। 2017 में उसकी शादी संस्था ने कैथल के पाडला गांव निवासी दीपक से हुई थी। शादी के बाद उसका नाम आशू से बदलकर वंशिका रखा गया था। दंपती का एक सात वर्षीय बेटा भी है।
बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच रिश्तों में तनाव आ गया था। करीब छह महीने पहले पति से झगड़ा होने के बाद वह करनाल के इंद्री में रहने लगी और ब्यूटी पार्लर का काम करती थी। सदर थाना प्रभारी तरसेम सिंह का कहना है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, यह जांच की जा रही है। इसके लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।